Thursday, October 22nd, 2026

बड़ा फैसला कोरोना पर, निजी हास्पिटलों में 50 फीसदी बेड आरक्षित रखने निर्देश

रायपुर
कोरोना के बढ़ते केस के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश दिया है कि निजी हास्पिटलों में 50 फीसदी बेड आरक्षित रखें जाएं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने हास्पिटल के नाम व बेड की संख्या निर्धारित करते हुए सूची जारी कर दिया है।

स्वास्थ्य संचालक की तरफ  से जारी आदेश में प्रदेश के 31 हास्पिटलों की सूची जारी की गयी है, जिनमें कोरोना मरीजों के लिए 50 प्रतिशत बेड आरक्षित रखना जरूरी होगा। रायपुर में सबसे ज्यादा 18 हास्पिटलों में 50 प्रतिशत बेड रिजर्व रखे जायेंगे। वहीं बिलासपुर के 6, दुर्ग के 5, राजनांदगांव के 1, रायगढ़ के 1 हास्पिटल शामिल हैं। इन 31 हास्पिटलों में कुल बेड 4295 हैं, जिनमे 2148 बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखे जायेंगे। इन हास्पिटलों में आक्सीजन की उपलब्धता के साथ मरीजों के लिए बेड आरक्षित रहेंगे। कोरोना के बढ़ते केस पर स्वास्थ्य मंत्री पूरे विभाग के अफसरों के साथ सतत नजर रखे हुए हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने की अपनी तैयारी को और पुख्ता करना शुरू कर दिया है।

 

#कोरोना#निजी हास्पिटल

Source : Agency

पाठको की राय